{"_id":"65c23b3c4d0ae61e110b4f9b","slug":"police-arrested-priest-who-molested-woman-in-jagdalpur-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: हनुमान मंदिर में पूजा कर रही थी महिला, पुजारी ने की छेड़छाड़; विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: हनुमान मंदिर में पूजा कर रही थी महिला, पुजारी ने की छेड़छाड़; विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Tue, 06 Feb 2024 07:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:36 PM IST
सार
जगदलपुर में पूजा करने के दौरान मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। मामले में आरोपी पुजारी को गिरफ्ता कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
जगदलपुर शहर के सिरहार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लिया। आरोपी पुजारी की तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला ने कोतवाली थाने में आकर पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिरहासार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने पूजा करने के दौरान छेड़छाड़ की थी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पंडित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी पंडित नारायण प्रसाद (55) निवासी महादेवघाट को तत्काल हिरासत में लिया। स्वास्थ्य खराब होने के चलते आरोपी पंडित को मेकाज में भर्ती कराया गया। मामला गंभीर होने के कारण आरोपी की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दिया गई थी। ठीक होने के बाद आरोपी पंडित को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन