फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested one cattle smuggler in Korba

Korba: पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को तस्कर को किया गिरफ्तार, पांच भैंस बरामद; ले जा रहा था रीवा

Sat, 08 Jun 2024 05:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 08 Jun 2024 05:29 PM IST
सार

कोरबा में पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके अन्य साथ फरार हो गए। साथ ही उसके कब्जे से पांच भैंस बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Police arrested one cattle smuggler in Korba
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामर चौकी पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष पटेल है, जो अस्थाई रुप से बालको के डुग्गूपारा का निवासी है। जबकि उसका स्थाई पता रीवा मध्य प्रदेश है। मनीष मेटाडोर वाहन में पांच मवेशियों को चोरी-छिपे रात के अंधेरे में रीवा ले जा रहा था। ग्राम बासीनखार के पास ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने मनीष के साथ ही मेटाडोर में लोड मवेशी को जप्त कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10.00 बजे आरोपी मनीष पटेल निवासी साकिन डूगूपारा बालको ग्राम बासीनखार से पांच भैंस अपने माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजी 8056 में अपने अन्य साथी कृष यादव, दशरथ यादव, दिलीप यादव सभी मवेशियों को लोडकर बेचने ले जा रहे हैं। जब गांववालों को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने पहले गाड़ी रुकवाई और पूछताछ शुरू की। सभी गोलमोल जवाब देने लगे। इस दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और इसकी सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed