{"_id":"65c781889977e719d10f03e7","slug":"police-arrested-militia-member-in-bijapur-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल विरोधी अभियान: पुलिस ने मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार, वर्षों से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल विरोधी अभियान: पुलिस ने मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार, वर्षों से था फरार
Sat, 10 Feb 2024 07:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:33 PM IST
सार
बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने वर्षों से फरार मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मिलीशिया सदस्य ग्रामीण की हत्या व पुलिस पर फायरिंग की घटना में शामिल रहा चुका है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण की हत्या व पुलिस पर फायरिंग की घटना में शामिल वर्षों से फरार रहे मिलिशिया सदस्य को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना व सीआरपीएफ पुसनार कंपनी द्वारा पुसनार से नक्सल अपराध में फरार आरोपी मिलिशिया सदस्य सुदरू पुनेम पुत्र सुक्कू पुनेम (33) निवासी पुसनार थाना गंगालूर को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी गंगालूर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर 2006 को लेंड्रा के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व 30 दिसंबर 2020 को पुसनार गोरगेपारा के पास आईईडी ब्लास्ट करने की घटना तथा 21 जुलाई 2021 को पुसनार धुर्वापारा के ग्रामीण की जन अदालत लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ गंगालूर थाना में तीन स्थाई वारंट लंबित हैं।
विज्ञापन