{"_id":"64c7a6922a80a729710538ba","slug":"police-arrested-liquor-smuggler-in-jagdalpur-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur : लग्जरी कार में ओडिशा से लेकर आ रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur : लग्जरी कार में ओडिशा से लेकर आ रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 31 Jul 2023 05:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
जगदलपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया तस्कर ओडिशा से शराब लेकर जगदलपुर आ रहा था।
विज्ञापन
आरोपी तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरनार थाना पुलिस ने ओडिशा से शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने इस युवक के पास से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की है। बरामद की गई अवैध शराब की कीमत 8 हजार रूपये के करीब बतायी जा रही है। शराब तस्कर हुंडई आई 20 कार में शराब की पेटियां रखकर ले जा रहा था। उसका मानना था लग्जरी कार समझकर कोई इसे चेक नहीं करेगा और वह आसानी से बॉर्डर पार जाएगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति कार लेकर ओडिशा से जगदलपुर की तरफ आ रहा है। कार के अंदर शराब की पेटियां है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगरनार थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा ने एक टीम बनाकर बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक हुंडाई आई-20 कार आती हुई दिखायी दी। वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने टीम नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम क्षितीज कुमार खत्री (22) बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब 14.150 लीटर जब्त की, जिसकी कीमती 7 हजार 9 सौ रुपये है। इसके बाद आबकारी एक्ट की धारा के तहत युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन