{"_id":"63e7b2e893f2d2c259028f01","slug":"police-arrested-illegal-liquor-smuggler-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazar: पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में करता था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazar: पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में करता था सप्लाई
Sat, 11 Feb 2023 08:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपी ने राजेश साहू उर्फ चीकू के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में शराब छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदा बाजार भाटापारा में पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में उससे जुड़े कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने राजेश साहू उर्फ चीकू के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में शराब छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की बात स्वीकार की है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में एमपी-गोवा शराब खपाने का एक बहुत बड़ा सप्लाई चैन सा बना हुआ है, जिसमें आरोपी आशीष शुक्ला मुख्य सूत्रधार है। आशीष शुक्ला के ही इशारे में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके गुर्गों द्वारा अवैध रूप से एमपी-गोवा की शराब तस्करी कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाती है। क्योंकि इससे पहले मध्य प्रदेश के किसी बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपि से पुछाताछ करने पर भाटापारा बलौदा बाजार के कुछ रसुखदारो का नाम सामने आने की बात कही।
विज्ञापन