फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested husband accused of murdering his wife while in sakti

दरिंदा पति: खुद उठकर न पी सका पानी, पत्नी से रहा मांगता; न देने पर कर दी हत्या

Mon, 24 Jun 2024 09:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Jun 2024 09:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पानी न देने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी।
 

विज्ञापन
Police arrested husband accused of murdering his wife while in sakti
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालखरौदा थाना क्षेत्र के चिखली गांव में पीने के लिए पानी न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने घर में रखे रापा से कई बार हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति चंद्रशेखर भारद्वाज (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज ने अपनी पत्नी संतरा बाई से पीने के लिए पानी मांगा था। कुछ देर बाद पानी नहीं मिलने पर आरोपी चंद्रशेखर आवेश में आकर घर में रखे रापा को उठाकर संतरा बाई के ऊपर कई बार हमला किया। उसकी गर्दन, मुंह, कलाई और कंधे पर चोट के निशान थे। खून के छीटें दीवारों पर लगे थे। संतरा बाई बेड पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी पति चंद्रशेखर भारद्वाज के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed