{"_id":"66b4b5b0a547eb8ee70fc988","slug":"police-arrested-husband-accused-of-murdering-his-wife-in-kabirdham-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज संबंध का अंत: मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति का खौला खून; लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज संबंध का अंत: मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति का खौला खून; लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला
Thu, 08 Aug 2024 05:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:41 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे (30) पुत्र देवलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी खेलन ने छह अगस्त की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सात अगस्त से फरार था। आठ अगस्त को पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी खेलन ने बताया कि छह अगस्त की रात को अपने बड़े भाई के घर में त्योहार मना रहे थे। रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी व मामा के साथ मारपीट की। उसका मामा डर से भाग गया। इसी बात को लेकर आरोपी खेलन ने अपनी पत्नी को लकड़ी से सिर, गला, चेहरे पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन