फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested girlfriend and her friend in young man murder case in Balrampur Ramanujganj

खूनी रात: प्रेमिका से मिलने गया, सहेली को देख फिसली नियत, बनाना चाहा संबंध; दोनों ने मिलकर की प्रेमी की हत्या

Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक की प्रेमिका और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested girlfriend and her friend in young man murder case in Balrampur Ramanujganj
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज के वार्ड क्रमांक दो में कॉलेज के छात्र की उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र होली की रात उनके निवास पर पहुंचा था और उसने अपनी प्रेमिका के साथ ही उसकी नाबालिग सहेली से जबरदस्ती संबंध बनाना की कोशिश की थी। इस दौरान आक्रोशित होकर दोनों ने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। युवक का शव मंगलवार दोपहर प्रेमिका के घर के बाहर मिला था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर थाना क्षेत्र के पुटसूरा गांव निवासी विरेंद्र यादव (18) अपनी बहन पुनीता यादव के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक-2 मरियमपारा में किराए के आवास में रहकर कॉलेज में पढ़ रहा था। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे उसकी बहन को एक युवक ने फोन कर बताया कि उसका भाई बेहोशी की हालत में अरिश्मा के घर के बाहर पड़ा है। पुनीता मौके पर पहुंची और घर की बाउंड्री के अंदर भाई को पड़ा देख उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर डीएसपी जितेंद्र खुंटे, बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार 
घटना की रिपोर्ट पुनीता यादव ने बलरामपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अरिश्मा और उसकी नाबालिग सहेली को हिरासत में लिया। दोनों ग्राम पुटसूरा की रहने वाली हैं और किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। पूछताछ में अरिश्मा ने बताया कि उसका विरेंद्र यादव से प्रेम संबंध था। विरेंद्र यादव होली की देर शाम उनके मकान में आया था। वह दोनों से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदा बनाकर घोंट दिया गला 
युवक को प्रेमिका अरिश्मा ने ऐसा करने के लिए मना किया, लेकिन वह नहीं माना और उसकी नाबालिग सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इससे आक्रोशित होकर दोनों ने घर में रखी नाइलोन की रस्सी को कमरे में पंखा टांगने के रॉड से फंसाया और फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया और दूसरे हिस्से को खींच दिया। विरेंद्र यादव गला दबने से बेहोश हो गया। 


बेहोश युवक को निकाला बाहर, सुबह दी सूचना 
विरेंद्र यादव को बेहोशी की हालत में अरिश्मा एवं उसकी सहेली ने कमरे से बाहर निकाल दिया और दोनों कमरे में चले गए। तड़के उन्होंने देखा तो विरेंद्र यादव की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना उन्होंने परिचित युवक को दी। बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरिश्मा और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed