{"_id":"5d4ea41c8ebc3e6ccd347ca8","slug":"police-arrested-four-naxals-including-one-lakh-reward-naxalites-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Sat, 10 Aug 2019 04:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 10 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छत्तीसगढ़ से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बीजापुर जिले से एक लाख के इनामी, माओवादियों के फ्रंटल विंग के प्रमुख सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर के एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के चिलकापल्ली गांव के जंगल से शुक्रवार शाम को इन नक्सलियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोबरा, सीआरपीएफ और जिला बल इस कार्रवाई में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों में ओयम मुत्ता (40) शामिल है जो तिमापुर इलाके में आदिवासी किसान मजदूर संगठन के प्रमुख के रूप में सक्रिय था। उसके सर पर एक लाख रुपये का इनाम था। अन्यों की पहचान पुनेम सन्नू (37), अनिल मडकम (22) और कुंजम मारा (45) के रूप में की गई है।
विज्ञापन