फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four accused who murdered woman in Sakti

Chhattisgarh: चोरी करने घर में घुसे थे आरोपी, महिला की गला दबाकर की हत्या; गहने, रुपये व अन्य सामान चुराया

Sun, 10 Nov 2024 09:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 09:07 PM IST
सार

सक्ति जिले में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी करने की नीयत से घर में घुसे थे। इस दौरान महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और चोरी करके चले गए।

विज्ञापन
Police arrested four accused who murdered woman in Sakti
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में हुई बुजुर्ग महिला मंगली बाई की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की नीयत से हत्या की गई थी। आरोपियों के कब्जे से गहने, नकदी रकम और बैंक पासबुक, गैस कार्ड और मोबाइल को बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, आठ नवंबर की रात को महिला मंगली बाई मित्तल घर में अकेली सोई हुई थी। इस बीच चार युवक व विकास मधुकर, सुभाष खूंटे निवासी धमनी और प्रहलाद श्रीवास, समीर रात्रें निवासी हसौद लुट के नियत से घर में घुसे हुए थे। इस दौरान महिला  चिल्लाने लगी तब समीर ने मुंह दबा दिया। वहीं, विकास और सुभाष ने गला दबाकर हत्या की। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने पहना हुआ गहने और नकदी रकम, राशन कार्ड, मोबाइल, गैस कार्ड, दो बैंक पासबुक की चोरी कर फरार हो गए थे। इसमें आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये को पिरदा गांव में चल रहे मेले में खर्चा करना बताया। वहीं, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया है। रविवार को  चारों आरोपी विकास मधुकर ग्राम धमनी सुभाष  खूंटे ग्राम धमनी प्रहलाद श्रीवास हसौद समीर रात्रे हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed