फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested five accused of online betting in Korba

Korba: ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार; छह लाख से अधिक का माल बरामद

Thu, 27 Jun 2024 06:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

कोरबा में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
police arrested five accused of online betting in Korba
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा बुक के JET BOOK तथा ALL BOOK पैनल से सट्टा संचालित करते थे। पुलिस ने कोरबा से एक और अंबिकापुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सटोरियों के कब्जे से दो लैपटॉप,  21 स्मार्ट मोबाईल फोन, 26 सिम, 37 चेक बुक, 72 एटीएम और दो बाइक बरामद की हैं। बरामद की गई मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,60,000 रुपये है। गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 85 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है। बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड व फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पहले भी कोरबा में इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस ने की है। क्रिकेट मैच को लेकर चल रहे सट्टा के बारे में हमारे पास अलग-अलग सूचनाओं मिल रही थी और इस पर काम करने के लिए टीम को सक्रिय किया गया, जिसने सफलता प्राप्त की। पूरे मामले में कई प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका अध्ययन किया जा रहा है। ऐसा पता चला है कि अनेक खातों के माध्यम से लगभग पांच करोड़ का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रही है। पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पकड़े गए आरोपी आदित्य सिंह चौहान (22) निवासी पोडी बहार, साहिल दास (21) निवासी साकिन प्रेमनगर रजगामार, सुनील सिंह (19) निवासी साकिन रजगामार सरस्वती चौक, अमन जायसवाल (22) सोनहत निवासी ग्राम भैसवार जिला कोरिया और विवेक सिंह (21) निवासी रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed