{"_id":"67b5f88200a89984750fc2e7","slug":"police-arrested-eight-accused-in-murder-case-in-janjgir-champa-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बरात में आए युवक की चाकू मारकर की हत्या, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बरात में आए युवक की चाकू मारकर की हत्या, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 19 Feb 2025 08:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:58 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बारात में आए युवकों पर मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान पकड़ाकर चांपा के मुख्य मार्ग पर चाकूबाजों को घुमाया गया। आरोपियों ने बारात में आए युवकों पर मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक रामधान पटेल घायल हुआ था। उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले ने दो नाबालिग के साथ आठ आरोपियों की गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दो आदतन अपराधी भी शामिल हैं। आरोपियों की उम्र अधिकतम 22 साल है।
विज्ञापन
चांपा नगर के गोविंदा गांव से बरात चांपा के वार्ड नंबर-2 में गई थी। बरात के दौरान स्थानीय युवक और बारातियों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। स्थानीय युवकों ने बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमाले में बराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बराती और स्थानीय लोग थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि घटना के बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी और वार्ड वासियों ने नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई कि मांग भी की थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चाकूबाज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें श्रवण यादव, दिगंबर बरेठ, मनोज मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और चंद्रप्रकाश यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन