फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested eight accused gambling in Naxalite affected forest in Kabirdham

Kabirdham News: नक्सल प्रभावित जंगल में जुआ खेल रहे आठ आरोपी गिरफ्तार, दो कार और 30 बाइक बरामद

Tue, 29 Aug 2023 12:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, कबीरधाम
अमर उजाला ब्यूरो, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित जंगल में जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन लाख से अधिक की नगदी, दो कार और 30 बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन
Police arrested eight accused gambling in Naxalite affected forest in Kabirdham
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने सोमवार रात को जुआ के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र कुकदूर के मुनमुना जंगल में हुई है। मौके से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से करीब 3 लाख 19 हजार रुपये नगद, दो कार और 30 मोटर साइकिल भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


प्रशिक्षु डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि पहले भी इस जंगल में जुआ खेले जाने की जानकारी आती थी। इसे लेकर क्षेत्र के मुखबिर को एक्टिव किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि मुनमुना जंगल में जुआ खेला जा रहा है। सोमवार रात के समय पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई लोग पुलिस को आते देख फरार हो गए। 
विज्ञापन


सभी आठ लोग बिलासपुर निवासी हैं। इनका नाम राकेश अहिरवार, रामकुमार पाटले, देवकुमार कौशिक, दिनेश केवट, विजय अहिरवार, इंद्रभूषण मिश्रा, अखिलेश तिवारी, डंकेश साहू है। पुलिस ने 30 बाइक, दो कार व नौ महंगे-महंगे मोबाइल भी जब्त किए हैं। इनके मालिकों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed