{"_id":"66b23faaf84a332db9090331","slug":"police-arrested-congress-leader-anurag-patel-in-case-of-illegal-ganja-cultivation-in-kondgaon-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अवैध गांजा की खेती कर रहे कांग्रेस नेता अनुराग पटेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अवैध गांजा की खेती कर रहे कांग्रेस नेता अनुराग पटेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 06 Aug 2024 08:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:53 PM IST
सार
कोंडागांव पुलिस ने कांग्रेस नेता अनुराग पटेल को अवैध गांजा की खेती के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व शाकंभरी बोर्ड सदस्य पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अनुराग पटेल गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती के मामले में कांग्रेस नेता अनुराग पटेल को गिरफ्तार किया है। अनुराग पटेल पूर्व में शाकंभरी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। अनुराग पटेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल अपने खेत में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुराग पटेल के खेत में जाकर जांच की और पूछताछ की, जिसमें अनुराग ने स्वयं अपने खेत में गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करते पाए जाने पर अनुराग पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने गांजे के पौधे को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन