{"_id":"623f4e19f74c5d58752fa0ae","slug":"police-arrested-congress-leader-accused-of-rape-at-rajnandgaon-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Sat, 26 Mar 2022 11:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:02 PM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये उसके घर के पड़ोस में रहता है। महिला ने बताया कि विकास ने उससे रेप किया। इतना ही नहीं विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के एक नेता पर उसके पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। महिला की शिकायक के आधार पर शनिवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार भी कर लिया है। कांग्रेस नेता शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव है। इस घटना के संबंध में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला ने शुक्रवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये उसके घर के पड़ोस में रहता है। महिला ने बताया कि विकास ने उससे रेप किया। इतना ही नहीं विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही किसी से घटना के बारे में बताने पर उसको पीटने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विकास काफी लंबे समय से कांग्रेस के साथ है। वह वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव भी है। इसके साथ ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।