फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested an interstate accused for smuggling a large quantity of ganja in Raipur

Raipur Crime: बड़ी मात्रा में गांजा का तस्करी, पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को दबोचा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Tue, 03 Sep 2024 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में निजात अभियान के तहत लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर के गंज थाना क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक के पास पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है।

विज्ञापन
Police arrested an interstate accused for smuggling a large quantity of ganja in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में निजात अभियान के तहत लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर के गंज थाना क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक के पास पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। उसके कब्जे से एक लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। आरोपी जिला बहोदी उत्तरप्रदेश का निवासी है। 
विज्ञापन


गंज थाना में मुखबिर से सूचना मिली कि कचहरी चौक रायपुर की ओर से एक लड़का 20-22 साल का जो सफेद चेकदार फूलशर्ट, नीला जींस फूलपेंट पहना है पीछे काला भूरा कलर की पीठू रखा है, जो मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से परिवहन कर बिक्री करने के लिए बस से उतर कर कचहरी चौक तरफ से रायपुर रेल्वे स्टेशन की ओर आ रहा है। 
विज्ञापन


मामले में अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना गंज पुलिस की टीम ने फाफाडीह चौक के पास जाकर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पुछताछ पर अपना नाम विनय कुमार 20 साल निवासी ग्राम लतिया थाना चौरी जिला बदोही उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया। थाना गंज पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे काला भूरा कलर की पीठू की तलाशी लेने पर पीट्दू के अंदर एक पैकेट खाखी कलर की सेलाटेप से लपेटा हुआ मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये आरोपी के कब्जे से पांच किलो 340 ग्राम गांजा जब्त किया। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गंज में अपराध क्रमांक 315/2024 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed