फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who was absconding in dance teacher suicide case from Odisha

Dance Teacher Suicide Case: परेशान होकर अनिमा की थी आत्महत्या, शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक; गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 08 Jun 2024 07:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डांस टीचर के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने ओडिसा से गिरफ्तार किया है। एफआई दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था और अपना फोन भी बंद कर लिया था।

विज्ञापन
Police arrested accused who was absconding in dance teacher suicide case from Odisha
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में डांस टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपी फरार चला रहा था। पुलिस ने आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को ओडिसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे एकतरफा प्यार करता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक पांच मई को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगलापारा मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनिमा साहू मूलरूप से ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की रहने वाली थी। इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने बताया था कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। चार मई की रात अनिमा ने घरवालों से सामान्य बातचीत की थी। दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


एकतरफा प्रेम करता था शेष कुमार
मृतका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि अनिमा साहू को सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूरजगढ़ निवासी शेष कुमार प्रधान 924) पसंद करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका ने परिजनों को बताई थी बात
शेष कुमार प्रधान अनिमा को शादी के लिए लगातार परेशान कर प्रताड़ित करता था। इस बात की जानकारी अनिमा ने कई बार अपने माता-पिता व बहनों को दी। 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई, जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या कर ली।

13 मई को दर्ज हुई थी एफआईआर 
इस घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने 13 मई को आरोपी शेष प्रधान पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसकी भनक लगते ही आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपने रहने का ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसके रिश्तेदार और मुखबिरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।


ओडिसा में पकड़ा गया आरोपी
चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत प्रशांत राव को शुक्रवार को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (ओड़ीसा) में रहने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने बलांगीर ओडिशा में दबिश दी। आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed