{"_id":"65a90ff84ebc963f3408dce4","slug":"police-arrested-accused-who-stole-diesel-from-trucks-parked-on-highway-in-rajnandgaon-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल की करते थे चोरी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल की करते थे चोरी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 05:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:18 PM IST
सार
राजनांदगांव में पुलिस ने हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 200 लीटर डीजल, एक कार और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को राजनंदगांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने चार आरोपियों सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 200 लीटर डीजल बरामद करने के साथ ही चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। डीजल चोरों की तलाश में पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपियों की पताशाजी में जुट गई। इसी बीच दमन ट्रांसपोर्ट के संचालक मनदीप सिंह ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 17 जनवरी को ट्रांसपोर्ट नगर के सामने खड़ी उसकी ट्रक की टंकी को तोड़कर डीजल की चोरी की गई है। आरोपी एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर फरार हुए हैं। पुलिस साइबर टीम की मदद से इन आरोपियों की तलाश में जुटी और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने का काम करते हैं और यह पूरा काम भिलाई निवासी पवन कुमार साव के अनुसार किया जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि डीजल चोरी का मास्टरमाइंड पवन कुमार साव हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करवाता है। इसके लिए उसने मध्य प्रदेश के चार आरोपियों को अपने साथ रखा हुआ था, जिनके पास से पुलिस ने 200 लीटर डीजल बिक्री की रकम 8500 नगद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन और टंकी तोड़ने के औजार सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी का काम करने वाले डीजल चोर चोरी का डीजल को पवन साव को देते थे और फिर 80-90 रूपये लीटर के दाम से पवन कुमार डीजल की बिक्री अन्य लोगों को करता था। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के साथ ढाई सौ लीटर डीजल बरामद किया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी राजा राम फुलेरिया, राजेश परमार, अनिल बिलाला, अर्जुन परिहार और पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं, डीजल बिक्री के 8500 रूपये, टंकी तोड़ने के औजार और पाइप सहित कुल चार लाख 20 हजार रूपये का समान जब्त किया है।