फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who molested minor girl in Janjgir Champa

Janjgir Champa: गली में अकेला पाकर युवक ने नाबालिग लड़की संग की छेड़छाड़, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 02:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक बसंत लहरें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who molested minor girl in Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक बसंत लहरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ अकलतरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि, 22 अक्तूबर की शाम सात बजे के आसपास बसंत लहरें अपने घर के पास गली में अकेला खड़ा हुआ था। इस बीच वहां से गुजर रही थी, तभी रास्ता सुना था। इस दौरान रास्ता रोककर और जबरजस्ती करते हुए बसंत छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


आरोपी बसंत लहरें के खिलाफ धारा 126(2),74 BNS 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बसंत लहरें अपने गांव में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed