{"_id":"65d0e679fb3417111401177a","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-raigarh-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में आया था घर: युवक ने झांसा देकर विवाहिता के साथ बनाए संबंध, पीड़िता बोली- अब शादी से कर रहा इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में आया था घर: युवक ने झांसा देकर विवाहिता के साथ बनाए संबंध, पीड़िता बोली- अब शादी से कर रहा इनकार
Sat, 17 Feb 2024 10:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में माईको फाईनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। युवक को जूटमिल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद सक्ती जिले के मालखरौदा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित महिला ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नीलकंठ बरेठ से लगभग सात माह पहले जान पहचान हुई थी। नीलकंठ बरेठ माईको फाईनेंस कंपनी में काम करता है और जूटमिल क्षेत्र में रहता था। महिला ने बताया कि नीलकंठ का उसके घर भी आना-जाना था। वह शादी करने के लिए कहता था। महिला ने बताया कि 11 फरवरी को घर पर अकेली थी। उसी रात नीलकंठ बरेठ आया और शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और शादी करूंगा कहकर बिलासपुर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। अब नीलकंठ बरेठ शादी करने से इंकार कर रहा है।
महिला की लिखित शिकायत के बाद जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने नीलकंठ बरेठ (25 साल) पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के फरार होने से पूर्व गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।