{"_id":"66422fb998d85f7f8606933b","slug":"police-arrested-accused-who-made-obscene-video-of-girl-viral-in-kabirdham-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार: लड़की ने शादी करने से किया मना, युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर होने वाले पति को भेजा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार: लड़की ने शादी करने से किया मना, युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर होने वाले पति को भेजा; गिरफ्तार
Mon, 13 May 2024 08:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 May 2024 08:51 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पुलिस ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वीडियो बनाकर लड़की के होने वाले पति के पास भेज दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंडा थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की किसी ओर से शादी कर रही थी।
विज्ञापन
कुंडा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि आरोपी बिरू कुमार ऊर्फ बीर बांधी (27) पुत्र सदाराम बांधी ग्राम नवागांव-गजरी थाना कुंडा का रहने वाला है। आरोपी व लड़की आपस में परिचित थे। वह लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। इस बीच आरोपी ने लड़की के पास शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने शादी किसी और से करने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने लड़की से छेड़खानी करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल में अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में लड़की ने अपने परिवार को जानकारी दी, तब परिवार के लोगों ने आरोपी बिरू कुमार को समझाइश दी कि वह लड़की से कोई संपर्क नहीं रखेगा। इसी दौरान आरोपी ने लड़की के होने वाले पति के इंस्टाग्राम पर वीडियो को भेजकर वायरल कर दिया। लड़की की शिकायत पर कुंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 31 मार्च को धारा 534,506(बी), 509(ख) व आईटी एक्ट 67,67-ए के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही आरोपी 31 मार्च से फरार हो गया था। आज 13 मई सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन