{"_id":"659ffbaf3acba3ed6001667a","slug":"police-arrested-accused-who-did-obscene-acts-with-minor-girl-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में थी अकेली: घर में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकत, चिल्लाने पर पहुंचे परिजन; ढाई माह बाद पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में थी अकेली: घर में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकत, चिल्लाने पर पहुंचे परिजन; ढाई माह बाद पुलिस ने पकड़ा
Thu, 11 Jan 2024 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:01 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने ढाई महीने बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक नाबालिक बालिका के साथ अश्लील हरकत की थी। घटना के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र में घर के कमरे में अकेली सो रही नाबालिक बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने ढाई महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बालिका 30 अक्तूबर की रात को अपने घर के कमरे में अकेली सोई हुई थी। इसी दौरान करीब 10 बजे मनोज कुमार साहू घर के पीछे के रस्ते से आया और कमरे में घुस गया। मनोज ने बालिका को अकेला देखा उसके साथ अश्लील हरकत की। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता आए, तभी मनोज कुमार घर से भाग निकला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने बताया कि अकलतरा थाने में आरोपी मनोज कुमार साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी मनोज कुमार घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी अमरताल गांव में मुर्गी फार्म में छिपा हुआ है। सूचना में तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी मनोज कुमार साहू से घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जहां छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।