{"_id":"65c4d5ee8159175489068fa9","slug":"police-arrested-accused-who-committed-fraud-in-name-of-closing-credit-card-in-ambikapur-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर डाउनलोड कराई फर्जी एप्लीकेशन, ठगे लाखों रुपये; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर डाउनलोड कराई फर्जी एप्लीकेशन, ठगे लाखों रुपये; गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 06:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:54 PM IST
सार
अंबिकापुर जिले में क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लाख 94 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे मे देकर फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर ठगी करने वाले आरोपी को सीतापुर थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो लाख 94 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जीवर्धन राम प्रधान (58) निवासी कॉलेज रोड आमाटोली सीतापुर ने 18 जनवरी ठगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम उससे एक फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई। इसके बाद ओटीपी प्राप्त कर सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए कहा गया। सिक्योरिटी मनी के नाम पर अलग-अलग ट्रांसजेक्शन के माध्यम से कुल तीन लाख 19 हजार रुपये ठगी किए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस टीम को देवघर झारखंड रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सोनू मंडल पिता पवन मण्डल ग्राम मालभांडरु थाना मुफसिल जिला दुमका झारखंड का होना बताया।
विज्ञापन
आरोपी से घटना के संबंध मे पूछताछ किए जाने पर ठगी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लाख 94 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।