{"_id":"65d5c6a5086b2acb6a0c7fb0","slug":"police-arrested-accused-who-circulated-obscene-video-in-maa-bamleshwari-devi-temple-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर: स्क्रीन कास्ट से कनेक्ट कर स्मार्ट टीवी पर चलाया था अश्लील वीडियो, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर: स्क्रीन कास्ट से कनेक्ट कर स्मार्ट टीवी पर चलाया था अश्लील वीडियो, पुलिस ने दबोचा
Wed, 21 Feb 2024 03:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:17 PM IST
सार
मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं ने उसे अपने वीडियो को मोबाइल में कैद कर आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोंगरगढ़ में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में कुछ दिन पहले मंदिर की सीढ़ियों के पास लगे एलईडी स्क्रीन में अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया था। पूरे मामले की शिकायत मंदिर ट्रस्ट द्वारा डोंगरगढ़ थाने में की गई थी। अश्लील वीडियो एलईडी स्क्रीन पर चल रहा था। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने उसे अपने मोबाइल में कैद कर आपत्ति दर्ज कराई थी। पूरे मामले में डोंगरगढ़ थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ पुलिस के मुताबिक, डोंगरगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों को खंगाल। जांच के दौरान मंदिर कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि चंद्रिकापुरे निवासी डोंगरगढ़ को ऊपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से कनेक्ट कर फोन में चल रहे अश्लील वीडियो को स्मार्ट टीवी पर प्रसारित किया था।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर देश-विदेश में विख्यात है। माता के दर्शन के लिए दोनों नवरात्र पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले मंदिर में लगे एलईडी स्क्रीन में अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत डोंगरगढ़ थाने में की गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल डोंगरगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन