फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in Sakthi murder case

CG: पत्नी से बात करने की शंका पर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Jun 2024 08:35 PM IST
सार

सक्ति जिले में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी से बात करने की शंका पर शख्स की हत्या कर दी थी।
 

विज्ञापन
Police arrested accused in Sakthi murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालखरौदा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी अमरजीत बंजारे (30) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पत्नी से बात करने की शंका पर पत्थर से हमला कर घायल किया, फिर गला दबाकर हत्या की और शव को सीमेंट के बने फाल में छुपाकर रखा था। शव को भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, ग्राम कुरदा की रहने वाली किरन जांगड़े ने अपने पति सोखीलाल की गुम होने की सूचना 23 जून को मालखरौदा थाने में की थी। उसने बताया कि 22 जून को अमरजीत बंजारे अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर लेकर गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर थाने में गुम होने की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने युवक अमरजीत बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन


आरोपी अमरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ सोखिलाल जांगड़े से बातचीत करने की शंका थी। इसलिए उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके सिर पर पहले पत्थर से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और उसकी गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को सीमेंट के बने फाल में ले जाकर छुपा दिया। आरोपी के बताए जगह में जाकर शव को बरामद कर पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी अमरजीत बंजारे के खिलाफ 302,201के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed