{"_id":"65f9c0a7371dce9d0c046501","slug":"police-arrested-accused-in-case-of-luring-and-misdeed-minor-girl-kabirdham-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया किशोर, ढाई महीने तक किया दुष्कर्म; अब गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया किशोर, ढाई महीने तक किया दुष्कर्म; अब गिफ्तार
Tue, 19 Mar 2024 10:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:13 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़का एक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया। ढाई महीने बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। वहीं, अब लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर ले गया। लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
कुंडा थाना क्षेत्र के दामपुर पुलिस चौकी के रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की का किडनैप किया। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ साउथ इंडिया ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। ढाई माह की खोजबीन बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विमल लावन्या ने बताया कि एक जनवरी 2024 को पीड़िता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भागकर ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त नाबालिग लड़की को नाबालिग लड़के द्वारा बहला-फुसलाकर दक्षिण भारत की ओर ले जाया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया। तोरातुपालम जिला-तिरुपुर अम्मानगर से पीड़िता व नाबालिग को वापस पुलिस चौकी लाया गया। पीड़िता का बयान लेने पर उसने बताया कि एक जनवरी से लेकर अब तक आरोपी जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले में पुलिस ने धारा 366,376,(2),(N) व 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। जांच के दौरान नाबालिग लड़के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन