फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused friend who murdered his friend in Kondagaon

गर्लफ्रेंड देख 'नाग' की बिगड़ी नीयत: आपत्तिजनक हाल में बॉयफ्रेंड ने दोनों को पकड़ा, अधजली लाश ने खुद उगले राज

Sun, 21 Apr 2024 04:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मरने से पहले दोस्त ने अपने दोस्त की प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए थे। इस दौरान आरोपी दोस्त ने उसे देख लिया था और उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested accused friend who murdered his friend in Kondagaon
दोस्त ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से बड़ा होता है, लेकिन जब वही दोस्त दोस्ती में गद्दारी करे तो हश्र भी बुरा होता है। ऐसा ही एक मामला कोंडागांव जिले से सामने आया है। यहां मुक्तिधाम में रहने वाले युवक की दोस्ती 15 दिन पहले एक युवक से हुई। दोस्ती के बाद उसने अपने दोस्त की प्रेमिका को अपने जाल में फंसा लिया। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में दोस्त ने देख लिया। इसके बाद दोनों युवकों में विवाद हुआ और दोस्त ने की प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहे दोस्त की हत्या कर दी। साथ शव को मुक्तिधाम में जल रहे अन्य शवों के साथ जला दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कोंडागांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को कोंडागांव के मुक्तिधाम में कुछ लोग अपने परिजन की अस्थि लेने आये हुए थे। उन्होने शव दाह शेड के नीचे एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था मे जलते हुए शव देखा, जिसके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी दिखाई दिए। जिस पर हत्या की आशंका जताई गई, इसके अलावा शक हुआ कि हत्या के बाद शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार  करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान फरसगांव निवासी प्रकाश नाग के रूप में हुई। पहचान के बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि प्रकाश नाग 15 दिन से विजय नुरेटी के साथ नारंगी मुक्तिधाम स्थित शौचालय आवास में रह रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि विजय नुरेटी ने ही प्रकाश नाग की हत्या की होगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विजय नुरेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में विजय नुरेटी ने बताया कि 15 दिन पहले प्रकाश नाग के साथ दोस्ती हुई थी। प्रकाश नाग ने विजय की प्रेमिका के साथ भी दोस्ती की। साथ ही उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी विजय न प्रकाश नाग और अपनी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया, उसी समय आरोपी ने प्रकाश नाग की हत्या करने का प्लान बनाया। 19 अप्रैल को आरोपी विजय नुरेटी और प्रकाश नाग के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने प्रकाश नाग को रॉड, डंडा, लोहे की पाइप और फावड़ा से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद 

शव को घसीटते हुए शौचालय के कमरे में ले गया। शाम तक शव शौचालय के कमरे में ही रखा रहा। तब तक विजय शराब पीने चला गया। 

रात को विजय शराब पीकर वापस आया और फिर शव को घसीटते हुए शवदाह शेड के पास ले गया। वहां पर दूसरा शव जल रहा था। विजय ने प्रकाश नाग के शव को उसी के सहारे जलने के लिए छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed