{"_id":"650bea60a3c006a3c50d1229","slug":"police-arrested-accused-for-misleading-police-by-creating-fake-story-of-robbery-in-sakti-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी कहानी: बाइक की किस्त जमा करने के लिए नौकर ने आपने पास रख लिए रुपये, मालिक और पुलिस को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की झूठी कहानी: बाइक की किस्त जमा करने के लिए नौकर ने आपने पास रख लिए रुपये, मालिक और पुलिस को किया गुमराह
Thu, 21 Sep 2023 12:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:31 PM IST
सार
लूट की झूठी कहानी रच कर पुलिस को गुमराह करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक की किस्त जमा करने के लिए आरोपी में ये साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में लूट की झूठी कहानी रच कर पुलिस को गुमराह करने के मामले में आरोपी चंद्रप्रकाश सिदार को डभरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गाड़ी की किस्त जमा करने के लिए यह साजिश रची थी। उसने पुलिस को बताया था कि पुटीडीह नाला के पास दो लोगों ने चेहरे पर मास्कर लगाकर तमंचे की नोक पर 1 लाख 97 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि विक्रम अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके यहां कुसुमझर गांव का रहने वाला चंद्रप्रकाश सिदार काम करता है। विक्रम ने उसे काबली इंडियन गैस एजेंसी का बिक्री पैसा लेने के लिए भेजा हुआ था। कुछ देर बाद चंद्रप्रकाश ने दूसरे फोन से कॉल करके बताया कि पुटीडीह के पास चेहरे पर मास्क लगाकर आए दो लोगों ने तमंचा दिखाकर 1 लाख 97 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही फोन और बाइक की चाभी भी छीन ली।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद पुलिस ने चंद्रप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसे गाड़ी की किस्त जमा करनी थी, इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश सिदार के निशान देही पर 1 लाख 97 हजार रुपये बरामद किए और मोबाइल व मोटरसाइकिल की चाभी को खेत में फेकना बताया गया। आरोपी चंद्र प्रकाश सिदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन