फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused for misdeed girl on pretext of marriage

CG: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, कबीरधाम से ले गया गुजरात; पुलिस ने पकड़ा

Fri, 09 Aug 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 Aug 2024 04:19 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को लेकर गुजरात गया था।

विज्ञापन
Police arrested accused for misdeed girl on pretext of marriage
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने साथ गुजरात ले गया था। पंडरिया पुलिस टीम ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पंडरिया थाना में पीड़िता के परिजनों ने 20 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपने शिकायत में बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर पंडरिया पुलिस द्वारा जांच चल रही थी। साइबर सेल की मदद से पीड़िता को गुजरात के मोरबी में होना पता चला। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया, जहां आरोपी ओम निर्मलकर पुत्र रामायण निर्मलकर निवासी थाना पिपरिया के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। दोनों को पुलिस पंडरिया लेकर आई। पीड़िता को उसके परिजनों के पास सौंपा गया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed