फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested absconding accused in case of finding leopard skin in Raigarh

Raigarh: घर में तेंदुए की खाल मिलने के बाद फरार हो गया था आकाश, पुलिस ने दो महीने बाद पिथौरा से किया गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 07:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

रायगढ़ में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मकान से तेंदुए की खाल, एयर पिस्टल और बुलेट खोखा मिला था। इसके बाद से आरोपी फरार था।
 

विज्ञापन
Police arrested absconding accused in case of finding leopard skin in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में दो माह पहले एक मकान से तेंदुए की खाल, एयर पिस्टल और बुलेट खोखा मिलने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पिथौरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ की खाल के मामले में आरोपी के खिलाफ दो मई को वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी आकाश वर्मा अभी तक फरार चल रहा था। आरोपी के पिथौरा में छुपे होने की सूचना के बाद वन मंडलाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद एक टीम बनाकर पिथौरा के जोगरा बरतुंगा खार गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। वन विभाग की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अभी तक आकाश वर्मा से पूछताछ नही की गई है और न ही बयान दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 9, 39, 44, 48, 52 दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वन विभाग की टीम ने दो मई को शहर के सतीगुड़ी चैक से आगे बैकुंठपुर में शर्मा गली में आकाश वर्मा के घर में छापामार कार्रवाई करते हुए एक तेंदुए की खाल, एक नग एयर पिस्टल और बुलेट खोखा किया था। जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त करते हुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। वन विभाग की इस कार्रवाई के दौरान आकाश वर्मा घर में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों से इस संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं होना बताया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम के ऊपर कार्टून में मिली थी खाल
वन विभाग की टीम को आकाश वर्मा के घर के बाथरूम के ऊपर एक कार्टून के अंदर तेंदुए की खाल मिली थी, जिसकी लंबाई करीबन पांच फीट बताई गई थी। जो कि पूरी तरह सूख भी नहीं पाई थी, जिससे अंदेशा जताया गया था कि उक्त तेंदुए की खाल हाल फिलहाल की हो सकती है। लेकिन आकाश वर्मा के फरार हो जाने से उक्त मामले का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed