{"_id":"67efda5a8d99822dca00a8e9","slug":"police-alert-regarding-khappar-yatra-in-kawardha-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खप्पर यात्रा की तैयारी: पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर; हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खप्पर यात्रा की तैयारी: पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर; हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Fri, 04 Apr 2025 06:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Apr 2025 06:46 PM IST
सार
कवर्धा नगर में अष्टमी को खप्पर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को शांति, मर्यादा व धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना कोतवाली कवर्धा में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
खप्पर यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्रि पर्व के अवसर पर कवर्धा नगर में पारंपरिक रूप से निकलने वाली खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यह खप्पर यात्रा शनिवार को अष्टमी के अवसर में देर रात को निकलेगी। यात्रा को शांति, मर्यादा व धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना कोतवाली कवर्धा में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
इस बैठक में अपर कलेक्टर विनय पोयम, एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर, तहसीलदार कवर्धा परमेश्वर मंडावी, परमेश्वरी मंदिर और चंडी मंदिर खप्पर समिति, नगर पालिका प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। बैठक में यात्रा के रूट, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और पिछले वर्षों में हुई घटनाओं के मद्देनजर रणनीति बनाई गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि यह खप्पर यात्रा आस्था व परंपरा का प्रतीक है। इसमें खप्पर के मार्ग में बाधा डालना, हूटिंग करना, नारेबाजी करना या जानबूझकर मार्ग में आकर व्यवधान उत्पन्न कर केवल अपमानजनक नहीं, दंडनीय अपराध भी है।
विज्ञापन
कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित किया जाएगा व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो युवक देवी की अगुवाई में निकलने वाली खप्पर यात्रा को बाधित करेंगे। उन्हें सीधे हिरासत में लिया जाएगा। कोई यह न समझे कि भीड़ में छिपकर वह बच जाएगा। इस बार सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, बॉडी वॉर्न कैमरा और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी पल-पल की निगरानी में रहेंगे। बीते माह मार्च में भोरमदेव महोत्सव में कुर्सी तोड़ने व उपद्रव मचाने वालों पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की गई थी। कबीरधाम पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर खप्पर यात्रा में किसी ने हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाई तो उसी सख्ती से काम लिया जाएगा। कोई रियायत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन