फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pola Mahotsav organized in Madiyapar village in Durg

Pola Mahotsav: मड़ियापार गांव में पोला महोत्सव का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे सीएम विष्णुदेव साय

Mon, 02 Sep 2024 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

दुर्ग जिले के मड़ियापार गांव में पोला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से उपस्थित हुऐ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने बीच पाकर गांव के लोग बेहद उत्साहित हुए। 
 

विज्ञापन
Pola Mahotsav organized in Madiyapar village in Durg
पोला महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमधा ब्लॉक के मड़ियापार गांव में पोला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से उपस्थित हुऐ। यहां उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बैल दौड़ का शुभारंभ किया और पोला त्यौहार की उपस्थितजनों को बधाई दी।

विज्ञापन


मड़ियापार में बैल दौड़ के 61वे वर्ष के इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने बीच पाकर गांव के लोग बेहद उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने मडियापार के कार्यक्रम स्थित के पास मंदिर में नंदी महाराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बैल दौड़ का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन


ग्राम मड़ियापार में पोला त्यौहार के अवसर पर बैल दौड़ का आयोजन पिछले कई दशकों से होता आ रहा है। जिसे देखने और उसका लुत्फ उठाने के लिए आसपास के हजारों लोग शामिल हुए। इस वर्ष भी तीन दिवसीय पोला महोत्सव के साथ बैल दौड़ बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पोला महोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पोला त्यौहार के मौके पर मड़ियापार पहली बार पोला त्यौहार पर आने का अवसर मिला है और मड़ियापार गांव में बैल दौड़ देखने को मिला। इस तरह का बैल दौड़ को फिल्म या टीवी में देखते थे लेकिन प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के द्वारा सरकार को फेलवर कहने जाने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग जो सरकार को प्रमाण पत्र दे रहे हैं, ऐसे लोगों को जनता ने 2023 के चुनाव में उखाड़ फेंका है। 


2018 में उन्हें मौका दिया गया था, लेकिन जनता ने उन्हें नाकार दिया। जिन्हें जनता ने नकार दिया है, उन्हें सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, बिलासपुर के कोटा में टीका लगाने से दो नवजात बच्चे के मौत के मामले में कहा कि इस मामले की जांच होगी जो भी स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही या गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed