फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi will visit Chhattisgarh on March 30, Chief Secretary Jain reviewed administrative preparations

PM Modi CG Visit: पीएम मोदी 30 मार्च छत्तीसगढ़ को आएंगे, मुख्य सचिव जैन प्रशासनिक तैयारियां की समीक्षा की

Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विशेष दिशानिर्देश दिए। पीएम मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के मोहभट्टा आएंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit Chhattisgarh on March 30, Chief Secretary Jain reviewed administrative preparations
मुख्य सचिव जैन प्रशासनिक तैयारियां की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विशेष दिशानिर्देश दिए। पीएम मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के मोहभट्टा आएंगे। प्रवास के दौरान तमाम प्रशासनिक तैयारियों की मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। बैठक में डीजीपी अरूण देव गौतम और ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंच, बैठक व्यवस्था, चिकित्सा, विद्युत, हेलीपेड, सुरक्षा, संचार, प्रेस-मीडिया से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में संभागायुक्त रायपुर एवं बिलासपुर, कलेक्टर रायपुर एवं बिलासपुर सहित एन.टी.पी.सी., लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गृह, सामान्य प्रशासन, जनसम्पर्क, ऊर्जा, एयरपोर्ट, नगर सेना, अग्निश्मन सेवाएं एवं बीएसएनएल के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed