{"_id":"67e55de363677e2ad80d7c16","slug":"pm-modi-rally-in-bilaspur-on-march-30-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 30 मार्च को बिलासपुर में पीएम मोदी की सभा, सुरक्षा के लिए SPG तैनात; दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 30 मार्च को बिलासपुर में पीएम मोदी की सभा, सुरक्षा के लिए SPG तैनात; दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी
Thu, 27 Mar 2025 07:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:47 PM IST
सार
पीएम मोदी की सभा के लिए 55 एकड़ निजी जमीन पर पंडाल और रोड बनाया गया है। बिल्हा ब्लॉक के मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री मोदी का एक घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सभा से पहले सीएम और डिप्टी सीएम ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में सभा होगी, जहां तकरीबन दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा के विधायक समेत आला अफसर गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने संभाग के अफसरों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने अफसरों के साथ सभास्थल और हेलीपेड सहित आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पीएम प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सभा के लिए 55 एकड़ निजी जमीन पर पंडाल और रोड बनाया गया है। बिल्हा ब्लॉक के मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री मोदी का एक घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम में नई रेल परियोजनाओं और एनटीपीसी यूनिट का आधारशिला रखेंगे। साथ ही विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मोहभट्टा में ऐतिहासिक लक्ष्य के साथ पीएम आगमन की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज मौके का जायजा लेने सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे थे और अब तक की तैयारी से संतुष्ट दिखे। वहीं, सीबीआई एक्शन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रिएक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि सीबीआई रेड भी नियम के साथ हो, उन्हें इस संदर्भ फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।