फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Plastic park will be completed in 2 months, 4 new smart industrial areas will be inaugurated in Chhattisgarh

Chhattisgarh: प्लास्टिक पार्क दो महीने में पूरा होगा, चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया की होगी शुरुआत

Tue, 02 Sep 2025 05:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रायपुर के उरला में 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क का निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

विज्ञापन
Plastic park will be completed in 2 months, 4 new smart industrial areas will be inaugurated in Chhattisgarh
मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रायपुर के उरला में 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क का निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

बैठक में मंत्री ने प्रदेश में प्रस्तावित चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया का काम शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के सीलादेही बिर्रा, राजनांदगांव के बीजेतला, नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल पार्क और बस्तर जिले के नियानार शामिल हैं। मंत्री ने रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाओं के कामकाज की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने और पैसों के लेनदेन से जुड़ी गड़बड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

कोरबा में प्रस्तावित एल्युमिनियम पार्क को लेकर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बंद हो चुके विद्युत संयंत्र की जमीन को जल्द से जल्द उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि पार्क की स्थापना का कार्य शुरू हो सके। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हालिया जापान और दक्षिण कोरिया दौरे से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति को वैश्विक पहचान मिली है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर में आयोजित निवेशक सम्मेलनों के माध्यम से अब तक 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में लागू नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से औद्योगिक माहौल बेहतर हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।\

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भू-आबंटन और निरीक्षण की समीक्षा
मंत्री ने भू-आबंटन के ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित समय में उद्योग स्थापित न करने वाले प्रकरणों में नोटिस देकर भू-निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। फ्री-होल्ड भूमि का व्यावसायिक उपयोग न होने पर भी गहन परीक्षण के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक विकास नीति से जुड़ी अनुदान, छूट और रियायतों की प्रगति, बकाया वसूली, औद्योगिक पार्कों की स्थापना और भू-आबंटन की स्थिति पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार सृजन योजना, माइक्रो फूड प्रोसेसिंग, विश्वकर्मा कौशल विकास योजना और अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed