{"_id":"953e0c96-5e38-11e2-94f6-d4ae52bc57c2","slug":"planted-trees-on-stones-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर में सैकड़ों पेड़ उगाकर किया हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर में सैकड़ों पेड़ उगाकर किया हैरान
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पत्थरों पर पेड़ उगाकर इच्छाशक्ति और मेहनत से असंभव कार्य को संभव बनाने का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पास महासमुंद वनमंडल ने 15 एकड़ पथरीली जमीन पर 936 पौधे लगाकर सभी को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
रायपुर के महासमुंद मार्ग पर स्थिति कौंदकेरा गांव में महासमुंद वन मंडल के अंतर्गत यहां वन विभाग का एक बड़ा क्षेत्र है। यहां की पथरीली जमीन पर पेड़ लगाकर उसका बखूबी इस्तेमाल किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के तहत चौदह लाख की लागत से इस क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र की जगह पथरीली व चट्टानी होने से हरियाली बहुत कम है। ऐसे में वन विभाग के सामने इस पथरीली जमीन के इस्तेमाल की समस्या थी। तब कुछ अधिकारियों ने इस जमीन पर पौधे लगाने की योजना बनाई। यहां ऐसे पौधे लगाने की योजना बनी जो पर्यावरण को बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं और जिनकी जड़ें मजबूत हों ताकि पत्थरों को भी तोड़ सकें। बरगद, पीपल या डूमर के पेड़ इसके अनुकूल थे।
विज्ञापन
फिर इन पेड़ों को लगाने के लिए 15 एकड़ जमीन पर सबसे पहले 20-20 फीट की दूरी पर 3-3 फीट के गड्ढे किए गए। इनमें पहले गोबर खाद, रेत और कनहर मिट्टी डाली गई और जुलाई 2011 में 936 पौधे लगाए गए। पौधे लगाने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल यह आई की इन पथरीली चट्टानों पर पौधों के लिए हर मौसम में पानी कैसे उपलब्ध कराया जाये।
पानी देने के लिए वन विभाग ने एक अनोखा तरीका अपनाया और सभी पौधों के साथ एक-एक मटका रखा। हर मटके के नीचे एक छोटा सा छेद और उसमें रूई की बाती रखी, ताकि लगातार पेड़ों को एक-एक बूंद पानी मिलता रहे और आसपास की जमीन गीली रहे। आज सात महिनों के बाद भी सभी 936 पौधे जीवित हैं और धीरे-धीरे बडे़ हो रहे हैं।