फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Placement camp organized in this district of Chhattisgarh, bumper recruitment in various departments

Job News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती, जानें

Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

रोजगार की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अपने जिले में नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। अगर आपको भी नौकरी की आवश्यकता है, तो ये खबर आपके लिए है। विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकली है।  
 

विज्ञापन
Placement camp organized in this district of Chhattisgarh, bumper recruitment in various departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती की जाएगी। 25 नवंबर को जनपद कार्यालय बलरामपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बलरामपुर जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 25 नवंबर को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद कार्यालय बलरामपुर में सुबह 11 से तीन बजे तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट कैंप में महामाया ट्रेक्टर शो रूम बलरामपुर, स्वतंत्र माइक्रोफिन, अग्रिम रक्षक सर्विस, एसआईएस, टैंगो सिक्योरिटी सर्विस एवं कैप्स्टोन सर्विस प्रा. लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन


प्लेसमेंट कैंप में सेल्समैन के 04, फील्ड ऑफिसर के 50, रिलेशनशिप ऑफिसर के 10, सिक्योरिटी गार्ड के 770, सुपरवाइजर के 148, ड्राइवर के 55, गनमैन के 50, सुरक्षा जवान के 200, सुरक्षा अधिकारी के 10, कैश कस्टोरियम के 50, सीसीटीवी ऑपरेटर के 07 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed