{"_id":"673f21a21a24c6ac730bf084","slug":"placement-camp-organized-in-chhattisgarh-tomorrow-unemployed-youth-will-get-employment-opportunity-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Job News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Job News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Thu, 21 Nov 2024 05:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:34 PM IST
सार
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। नौकरी का राह देख रहे युवाओं के पास मौका है। विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती की जाएगी। बेरोजगार युवाओं का नौकरी का सपना पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग की ओर से जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 194 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 22 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक स्वतंत्र माइक्रोफीन प्राईवेट लिमिटेड में 58, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राईवेट लिमिटेड भिलाई में 136 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।