फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Placement camp on 12th November in Raipur, youth will get golden opportunity for employment

Raipur News: रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका

Sat, 08 Nov 2025 12:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 12 नवम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Placement camp on 12th November in Raipur, youth will get golden opportunity for employment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 12 नवम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कैम्प में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि., रायपुर द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12,500 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


इसी तरह जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर में सेल्स कंसल्टेंट के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए भी शैक्षणिक योग्यता 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है, जबकि न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा और सभी पदों पर नियुक्ति रायपुर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक युवक और युवतियां निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ रोजगार कार्यालय, रायपुर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।


जिला रोजगार अधिकारी की अपील
जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और रोजगार पाने के लिए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed