फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Placement Camp Golden opportunity for job in private sector, 8th to post graduate pass youth can participate

Placment Camp: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, 8वीं से स्नातकोत्तर पास युवा हो सकते हैं शामिल

Sat, 12 Jul 2025 02:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 12 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। विभिन्न विभागों में 621 पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
Placement Camp Golden opportunity for job in private sector, 8th to post graduate pass youth can participate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। विभिन्न विभागों में 621 पदों पर भर्ती निकाली है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 14 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगारएवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित होगी।
विज्ञापन


इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद, नीलेश ज्वेलर्स धमतरी द्वारा प्रबंधक, सेल्स एजेंट, ब्रांच मैनेजर, वेल्डर, प्लंबर, हाउसकीपिंग, एकाउंटेंट, सोलर पीवी ईन्स्टालर सहित कुल 621 पदों पर भर्तियों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर हो वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed