{"_id":"692aec75d1332b6c650dde5f","slug":"pipe-band-of-the-great-india-sainik-school-got-first-place-in-the-state-level-competition-in-raipur-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के पाइप बैंड को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के पाइप बैंड को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
Sat, 29 Nov 2025 06:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:22 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के पाइप बैंड दल ने समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता–2025 में अपनी शानदार प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के पाइप बैंड को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के पाइप बैंड दल ने समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता–2025 में अपनी शानदार प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए विद्यालयों ने हिस्सा लिया, लेकिन सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायकों ने विद्यार्थियों की लय, वादन कौशल और टीम समन्वय की खुलकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने कहा कि बैंड की प्रस्तुति न सिर्फ तकनीकी रूप से उत्कृष्ट थी बल्कि इसमें विद्यार्थियों की मेहनत और सैनिक परंपरा से मिला अनुशासन साफ दिखाई देता है।
विद्यालय के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रशासक कर्नल रविंद्र कुमार वर्मा और प्राचार्या रश्मि बोडे ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब अगला लक्ष्य तेलंगाना, हैदराबाद में होने वाली जोनल प्रतियोगिता है, जहाँ देश के नौ राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को आगामी चरण के लिए शुभकामनाएँ दीं।