{"_id":"665c9cf2bc6853be100ae545","slug":"pickup-loaded-with-devotees-and-truck-collide-in-bilaspur-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के हुई टक्कर, नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के हुई टक्कर, नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल
Sun, 02 Jun 2024 09:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतनपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान पिकअप पलट गई और उसमें सवार नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए। सभी लोग मरहीमाता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार होकर 30 श्रद्धालु मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। रतनपुर-बेलगहना के बीच रानीबछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में नौ साल की दीपिका, 15 आदित्य और देवेंद्र समेत मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य लोग शामिल हैं। गौरतलब है कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब भी लोग छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन