फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   physical abuse with two sisters in Raipur: people took to streets to hang criminals

रायपुर में दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म: घटना से लोगों में उबाल, दरिंदों को फांसी देने सड़क पर उतरे लोग

Sun, 03 Sep 2023 07:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाने क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगों में उबाल है। लोग इस घटना को लेकर राजधानी की सड़कों पर उतर आए हैं। अपने-अपने स्तर पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
physical abuse with two sisters in Raipur: people took to streets to hang criminals
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाने क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगों में उबाल है। लोग इस घटना को लेकर राजधानी की सड़कों पर उतर आए हैं। अपने-अपने स्तर पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन-प्रशासन से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन ही दो युवतियों  के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इस घटना को लेकर लोगों आक्रोश है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी महिला समाज ने रविवार शाम 4 बजे आक्रोश रैली निकाली। 
विज्ञापन


सुभाष स्टेडियम से ये रैली शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौक होते हुए छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के पास जाकर खत्म  हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर फांसी देने की मांग की है। 
विज्ञापन




इस दौरान छत्तीसगढ़ी महिला समाज की अध्यक्ष मालती परगनिया ने कहा कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र दिन जब भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांध रहे थे। ऐसे पवित्र दिन में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बेहद ही निंदनीय है। यह पूरे समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। हम न्यायपालिका और सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियो को बीच चौराहे पर ही फांसी पर लटकाया जाए ताकि छत्तीसगढ़ में फिर कभी दुष्कर्म की घटना ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'सभी समाज में आक्रोश'
छत्तीसगढ़ी महिला समाज की पदाधिकारी राखी वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन सामुहिक बलात्कार की घटना से सभी समाज में आक्रोश है , छत्तीसगढ़ी महिला समाज मांग करता है कि वहशी दरिंदों को बीच चौराहे पर ही फांसी देनी चाहिए ताकि अपराधिक प्रवित्तियों के लोगों मन में भय पैदा हो और कभी भी ऐसी घटना दोबारा ना घटे। समाज की सचिव गंगा श्रीवासन ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। एक अखबार की स्याही नहीं सूखती अगले दिन अखबार में महिलाओं पर अत्याचार की घटना प्रकाशित होती है। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों पर सख्त सख्त कार्रवाई हो"


सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे उमरिया गांव से आई बच्चियों ने बताया कि वे रोजाना पढ़ाई करने के लिए शहर आती है, लेकिन घर लौटते वक्त वहां अंधेरा रहता है। ऐसे में उमरिया गांव की छात्रओं में मांग है कि पुलिस की पेट्रोलिंग उस क्षेत्र में किया जाए। स्टूडेंट्स ने बताया कि आए दिन उस क्षेत्र में  शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और ऐसे में आने-जाने में असुविधा होती है, इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके। रैली में शारदा वर्मा, डॉली मंडल, संगीता पोमल, योगेश्वरी साहू,साधना गुप्ता, तपश्री आनंद, प्रियंका, निर्मला बहेकर , भारती, रुक्मणि ,श्वेता ,जमुना समेत पुरुषों और बच्चियों ने भाग लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed