फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Photography exhibition in Raipur Town Hall from 15 to 21 August, inaugurated by CM Sai

आज़ादी की गाथा जीवंत: 15 से 21 अगस्त तक रायपुर के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, सीएम साय ने किया उद्घाटन

Sat, 16 Aug 2025 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 Aug 2025 10:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनगाथा पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
 

विज्ञापन
Photography exhibition in Raipur Town Hall from 15 to 21 August, inaugurated by CM Sai
मुख्यमंत्री साय ने टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनगाथा पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी, महापुरुषों का संघर्ष और राज्य शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी।
विज्ञापन


युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं और विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यहां वे छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका और हमारे जननायकों के जीवन संघर्ष को नज़दीक से जान सकेंगे। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह समझना जरूरी है कि आज़ादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान कितना महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विज़ में भी लिया हिस्सा
प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक प्रश्नों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जवाब दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से नई और दिलचस्प जानकारियां मिलती हैं, जो बच्चों और युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।

दुर्लभ दस्तावेज़ और आधुनिक तकनीक
प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज़ और ऐतिहासिक क्षणों को प्रदर्शित किया गया है। भारत छोड़ो आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलनों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका को भी विस्तार से दर्शाया गया है।


इस वर्ष वर्चुअल रियलिटी तकनीक का उपयोग कर छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति को और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" की तर्ज पर आयोजित "कोन बनही गुनिया" प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed