फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PHE department is running without an executive engineer work worth more than 1500 crores is going on in Balram

Balrampur Ramnujganj: बिना कार्यपालन अभियंता के चल रहा है पीएचई विभाग, 1500 करोड़ से अधिक के चल रहे कार्य

Tue, 03 Sep 2024 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलरामपुर के अंतर्गत जिले के 6 विकासखंडों के 636 गांव में करीब 1500 करोड रुपए से अधिक के नल जल योजना के अंतर्गत कार्य हो रहे हैं।

विज्ञापन
PHE department is running without an executive engineer work worth more than 1500 crores is going on in Balram
बिना कार्यपालन अभियंता के है जिले का पीएचई विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलरामपुर के अंतर्गत जिले के 6 विकासखंडों के 636 गांव में करीब 1500 करोड रुपए से अधिक के नल जल योजना के अंतर्गत कार्य हो रहे हैं। राज्य शासन के द्वारा दिसंबर 24 तक नल जल योजना के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बलरामपुर रामानुजगंज जिले में मात्र करीब 40% कार्य ही नल जल योजना का हो पाया है ऐसे में शत प्रतिशत कार्य दिसंबर 2024 तक कैसे होगा जबकि बीते 3 महीने में तीन कार्यपालन अभियंता बदल चुके हैं वहीं वर्तमान में कार्यालय कार्यपालन अभियंता विहीन है। ऐसे में कार्य समय सीमा में पूर्णता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर, कुसमी शंकरगढ़,वाड्रफनगर, बलरामपुर, राजपुर के 636 गांव में करीब 1500 करोड रुपए से अधिक के कार्य हो रहे हैं। 30 जून 2024 को तात्कालिक कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप सिंह को हटा दिया गया था जिसके बाद यहां सतीश सिन्हा ने कार्यपालन अभियंता का प्रभार ग्रहण किया था जिनके द्वारा करीब एक माह तक कार्य किया गया और हटा दिए गय उनके स्थान पर विप्लव धृतलहरे को कार्यपालन अभियंता का प्रभार दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी करीब एक माह कार्य किए जिन्हें हटा दिया गया उनके स्थान अभी तक दूसरे कार्यपालन अभियंता के द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किया गया है ऐसे में जिले के महत्वपूर्ण विभागों में एक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिसे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नल जल योजना को समय सीमा में पूर्ण करना है परंतु यह समय सीमा पर पूर्ण होता नहीं दिख रहा है। राज्य शासन के द्वारा सहायक अभियंता  पंकज जैन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बलराम के लिए 16 अगस्त को आदेश जारी किया है परंतु अब तक उनके द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह से ठेकेदारों का नहीं हुआ भुगतान
तात्कालिक कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप सिंह के जाने के बाद दो माह में दो कार्यपालन अभियंता बदल गए वही ठेकेदारों का भी भुगतान करीब 5 माह से नहीं हो पाया है जिससे नल जल योजना की गति अत्यंत मंथरा हो गई है ठेकेदारों के द्वारा भुगतान की मांग शासन से की जार रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के स्थाई रूप से कार्य नहीं करने के कारण लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बलरामपुर के अंतर्गत सब डिवीजन वाड्रफनगर, बलरामपुर,रामानुजगंज एवं कुसमी है जिले में 1500 करोड़ से अधिक के कार्य चल रहे हैं ऐसे में कार्यपालन अभियंता के नहीं रहने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed