फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pesticide residue testing to begin in Chhattisgarh: IGKV lab gets national recognition

छत्तीसगढ़ में होगा कीटनाशक अवशेषों की जांच: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की लैब को राष्ट्रीय मान्यता

Sat, 15 Nov 2025 01:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 15 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की फाइटोसैनिटरी लैब को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से राष्ट्रीय कीटनाशक अवशेष निगरानी योजना के तहत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिल गई है।

विज्ञापन
Pesticide residue testing to begin in Chhattisgarh: IGKV lab gets national recognition
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की लैब को राष्ट्रीय मान्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब खाद्यान्न फसलों, सब्जियों, फलों, मिट्टी और पानी में कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक स्तर पर निगरानी और जांच की सुविधा और मजबूत हो गई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की फाइटोसैनिटरी लैब को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से राष्ट्रीय कीटनाशक अवशेष निगरानी योजना के तहत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिल गई है। इस मान्यता के साथ यह लैब छत्तीसगढ़ की एकमात्र और देश की 36वीं ऐसी प्रयोगशाला बन गई है, जिसे राष्ट्रीय स्तर के इस निगरानी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य खाद्य पदार्थों, मिट्टी और जल में कीटनाशक अवशेषों की नियमित निगरानी कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, जल गुणवत्ता का आकलन करना और बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। नए दर्जे के बाद प्रदेश के किसानों की फसलों के साथ-साथ पर्यावरणीय नमूनों की भी वैज्ञानिक निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन


कैसे हुई लैब की स्थापना
फाइटोसैनिटरी लैब की स्थापना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता से की गई थी।
यहाँ खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेष, हेवी मेटल्स और सूक्ष्मजीवों की जांच की जाती है, जिससे कृषि उत्पादों के निर्यात में भी मदद मिलती है। नई मान्यता के साथ यह लैब अब छत्तीसगढ़ में कृषि और पर्यावरण की गुणवत्ता को और बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed