{"_id":"68c253e3a0b420147c036dc2","slug":"people-troubled-by-potholes-on-ramanujganj-ambikapur-nh-343-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रामानुजगंज-अंबिकापुर एनएच-343 पर निर्माण से पहले ही मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, गड्ढों से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रामानुजगंज-अंबिकापुर एनएच-343 पर निर्माण से पहले ही मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, गड्ढों से परेशान लोग
Thu, 11 Sep 2025 10:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज/बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज/बलरामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:15 AM IST
सार
राज्य शासन द्वारा रामानुजगंज से अंबिकापुर के बीच मौजूदा सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके बावजूद, सड़क की स्थिति सुधरने के बजाय लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
सड़क की खराब हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के तहत रामानुजगंज से अंबिकापुर तक 110 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण तीन चरणों में किया जाना है। इसके लिए तीन अलग-अलग ठेकेदारों को कार्य आवंटित कर दिया गया है और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन निर्माण की शुरुआत से पहले ही सड़क की मरम्मत में लापरवाही और मनमानी के आरोप सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
राज्य शासन द्वारा रामानुजगंज से अंबिकापुर के बीच मौजूदा सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके बावजूद, सड़क की स्थिति सुधरने के बजाय लगातार खराब होती जा रही है। राजपुर मुख्य बाजार में पुराना पोस्ट ऑफिस के सामने की हालत तो इतनी बदतर हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बलरामपुर से राजपुर के बीच कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जाना चाहिए था। मगर इन गड्ढों की मरम्मत में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। चार चक्का वाहन चालक और बड़े वाहन अब इस मार्ग पर चलने से कतराने लगे हैं। यहां तक कि कई बसों ने अपना नियमित मार्ग बदल लिया है।
विज्ञापन
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि एम्बुलेंस सेवा भी बाधित हो रही है। मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी हो रही है, जिससे जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य शुरू होने तक मौजूदा सड़क को दुरुस्त रखा जाए और भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।