शादी से लौट रही बारात हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच बारातियों की मौके पर मौत, 42 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की रात शादी के वापस लौट रही बारात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 अन्य लोग घयल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। वहीं क्षेत्र के विधायक विक्रम मण्डावी भी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया।
दरअसल यह बारात टिडोडी गांव के एक निवासी की थी। दंतेवाड़ा में शादी के बाद वापसी के दौरान लगभग 50 बाराती एक पिकअप वाहन में सवार होकर टिडोडी गांव के लिए निकले थे। देर रात जब वह बीजापुर जिले के पांडेमुर्गा गांव के करीब पहुंचे तो वाहन सामने से आ रहे अन्य पिकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई।
चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के अस्पताल में 10 बारातियों को, भैरमगढ़ जिले में 26 बारातियों को और दंतेवाड़ा जिले के अस्पताल में छह घायल बारातियों को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।
यह भी देखें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.