फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   people of satnami community were abused using casteist language in Chhattisgarh

'घर से बाहर निकल...': छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों को जातिसूचक गालियां, जान से मारने की धमकी, Video

Fri, 09 May 2025 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 May 2025 07:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों के साथ जातिगत अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने है। घर के सामने सतनामी समाज के लोगों को अश्लील गाली-गलौज किया है। इतना ही नहीं, घर से बाहर निकाल कहकर मारने पीटने की धमकी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
people of satnami community were abused using casteist language in Chhattisgarh
घटना स्थल का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों के साथ जातिगत अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने है। घर के सामने सतनामी समाज के लोगों को अश्लील गाली-गलौज किया गया। इतना ही नहीं, घर से बाहर निकाल कहकर मारने पीटने की धमकी भी दे रहे हैं। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखा जा सकता है कि गंभीर जातिसूचक गालियां, धमकियां और अपमानजनक कृत्य किए गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा का है। आरोप है कि भाजपा से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने सतनाम समाज को सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज, मारपीट करने की धमकी और अपमानित किया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने छह मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। सतनाम समाज के लोगों ने अपने समाज पर हो रहे जातीय अपमान, धमकी और प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में माना थाना में SC/ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर का विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रार्थिया ममता मनहरे ने रिपोर्ट में बताया कि छह मई को दोपहर तीन बजे के आसपास वह अपने घर पर थी। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले दिवाकर शुक्ला अपने बेटे वीरेंद्र शुक्ला और भाई विकास शुक्ला पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर गाली गलौज करना शुरू की। प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि दिवाकर शुक्ला अपने बेटे वीरेंद्र शुक्ला और भाई विकास शुक्ला ने प्रार्थिया के परिवार को गंदी-गाली देकर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर अमर उजाला की टीम ने माना थाना की टीआई से संपर्क की, तो टीआई ने अंधा घंटा बाद बात करने की बात कही। टीम ने जब दोबारा संपर्क की, तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed