फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   People of Chhattisgarh are not joining of Naxalites, revealed in naxals letter

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के पत्र से हुआ खुलासा, नक्सलियों को नहीं मिल रहे हैं नए लड़ाके

Tue, 22 Oct 2019 07:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 22 Oct 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
People of Chhattisgarh are not joining of Naxalites, revealed in naxals letter
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में नक्सली या तो पुलिस बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या फिर वो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसकी वजह से नक्सली संगठन परेशान है। नक्सली संगठन को अब नए लड़ाके मिलने मुश्किल हो गए हैं। युवा नक्लियों के साथ आना नहीं चाहते और जो संगठन में मौजूद हैं वो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए इनामी नक्सली देवा के पास से तेलगु भाषा में मिले खत में खुलासा हुआ है कि सरकारी योजनाओं की वजह से नए लड़ाके नहीं मिल पा रहे हैं। ये चिट्ठी ओडिशा के एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली को लिखी गई थी।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि टीसीओसी हमले में नक्सली सफल हुए, लेकिन नए लोगों की भर्ती में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। सरकार जनता के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे जनता अब प्रभावित होकर मुख्यधारा में जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा है, मध्यमवर्गीय परिवारों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलने के कारण संगठन कमजोर हो रहा है। बरामद हुई चिट्ठी में दंतेवाड़ा की कई सारी योजनाओं व यहां हुए एनकाउंटर का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed